History Quiz 2

Q1. कुषाण काल के दौरान मूर्तिकला की गांधार शैली निम्नलिखित में से किसका मिश्रणहै?
A. भारत-इस्लाम
B. भारत-ईरान
C. भारत-चीन
D. भारत-ग्रीक (यूनानी)
Answer: D. भारत-ग्रीक (यूनानी)
Explanation: NA
Q2. प्रथम कर्नाटक युद्ध में फ़्राँसीसी सेना का नेतृत्व किसने किया था?
A. डूप्ले
B. गोदहे
C. काउण्ट द लाली
D. मार्टिन
Answer: A. डूप्ले
Explanation: NA
Q3. 'असतो मा सदगमय' कहाँ से लिया गया है?
A. ऋग्वेद
B. यजुर्वेद
C. अथर्ववेद
D. सामवेद
Answer: A. ऋग्वेद
Explanation: 'ऋग्वेद' सबसे प्राचीनतम वेद माना गया है। 'ऋक' का अर्थ होता है 'छन्दोबद्ध रचना' या 'श्लोक'। ऋग्वेद के सूक्त विविध देवताओं की स्तुति करने वाले भाव भरे गीत हैं। इनमें भक्तिभाव की प्रधानता है। यद्यपि ऋग्वेद में अन्य प्रकार के सूक्त भी हैं, परन्तु देवताओं की स्तुति करने वाले स्रोतों की प्रधानता है। ऋग्वेद में कुल दस मण्डल हैं और उनमें 1,029 सूक्त हैं और कुल 10,580 ऋचाएँ हैं। ये स्तुति मन्त्र हैं।
Q4. निम्नलिखित में से किस इतिहासकार की यह धारणा थी कि "मुहम्मद बिन तुग़लक़ में पागलपन का कुछ अंश था"?
A. स्मिथ
B. बूल्जले हेग
C. एल्फ़िन्सटन
D. इसामी
Answer: C. एल्फ़िन्सटन
Explanation: NA
Q5. प्राचीन काल में आर्यों के जीविकोपार्जन का मुख्य साधन क्या था?
A. कृषि
B. शिकार
C. शिल्पकर्म
D. व्यापार
Answer: A. कृषि
Explanation: NA
Q6. किस बहमनी शासक ने प्रसिद्ध सूफ़ी मुहम्मद गेसुदराज 'बंदानवाज' को भू अनुदान दिया?
A. ताजुद्दीन फ़िरोज़
B. शिहाबुद्दीन अहमद प्रथम
C. मुर्शिद कुली ख़ाँ
D. इनमें से कोई नहीं
Answer: A. ताजुद्दीन फ़िरोज़
Explanation: NA
Q7. 'पंजाब केसरी' का ख़िताब किसको दिया गया था?
A. रणजीत सिंह
B. सरदार पटेल
C. भगत सिंह
D. लाला लाजपत राय
Answer: D. लाला लाजपत राय
Explanation: आजीवन ब्रिटिश राजशक्ति का सामना करते हुए अपने प्राणों की परवाह न करने वाले लाला लाजपत राय 'पंजाब केसरी' कहे जाते हैं। लाला लाजपत राय भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे, जिन्होंने देश को आज़ादी दिलाने के लिये अपने प्राणों का बलिदान किया।
Q8. बहमनी साम्राज्य में प्रान्तों को क्या कहा जाता था?
A. तराफ़ या अतराफ़
B. सूबा
C. सूबा-ए-लश्कर
D. महामण्डल
Answer: A. तराफ़ या अतराफ़
Explanation: NA
Q9. निम्न में से किससे लॉर्ड मैकाले सम्बन्धित था?
A. सेना सुधार से
B. सती प्रथा की समाप्ति से
C. अंग्रेज़ी शिक्षा से
D. स्थायी बंदोबस्त से
Answer: C. अंग्रेज़ी शिक्षा से
Explanation: NA
Q10. 'अष्ट दिग्गज' निम्न में से किस राजा से सम्बन्धित थे?
A. शिवाजी
B. कृष्णदेव राय
C. राजेन्द्र प्रथम
D. यशोवर्मन
Answer: B. कृष्णदेव राय
Explanation: 'कृष्णदेव राय' (1509-1529 ई.) तुलुव वंश के वीर नरसिंह का अनुज था, जो 8 अगस्त, 1509 ई. को विजयनगर साम्राज्य के सिंहासन पर बैठा। उसके शासन काल में विजयनगर ऐश्वर्य एवं शक्ति के दृष्टिकोण से अपने चरमोत्कर्ष पर था। कृष्णदेव राय का शासन काल 'तेलुगु साहित्य का क्लासिकी युग' माना जाता है। उसके दरबार को तेलुगु के आठ महान विद्वान एवं कवि, जिन्हें अष्ट दिग्गज कहा जाता था, सुशोभित करते थे। अत: उसे 'आन्ध्र भोज' कहकर भी पुकारा जाता था। 'अष्ट दिग्गज' में सर्वाधिक महत्वपूर्ण अल्लसानि पेद्दन को "तेलुगु कविता का पितामह" की उपाधि प्रदान की गई थी। उसकी मुख्य कृति है- ‘स्वारोचिष-सम्भव’ या 'मनुचरित' तथा ‘हरिकथा सार’।

2 comments:

  1. Thanks for sharing great t thoughts and content , really impressive and helpful content
    thanks
    Go for >> Current Test

    ReplyDelete
  2. Abhi Varg 3 ke admit card nahi aaye hai aur exam 25 sep se shuru hone wale hai. agar aapko samvida varg 3 admit card ki jaankari hai to update dijiye.

    ReplyDelete