History Quiz: 3

Q1. निम्न में से किस स्थान पर प्रथम बौद्ध संगीति सम्पन्न हुई थी?
A. कश्मीर
B. राजगृह
C. वैशाली
D. पाटलिपुत्र
Answer: B. राजगृह
Explanation: NA
Q2. ‘मुन्तखब उल लुबाब’ का लेखक कौन था?
A. ज़ियाउद्दीन बरनी
B. ख़फ़ी ख़ाँ
C. बदायूँनी
D. अबुल फ़ज़ल
Answer: B. ख़फ़ी ख़ाँ
Explanation: NA
Q3. कश्मीर के किस शासक ने दो आदमियों को काग़ज़ बनाने तथा जिल्दसाजी की कला सीखने के लिए समरकंद भेजा?
A. हैदरशाह
B. राजा सिंहदेव
C. जैनुल अबादीन
D. इनमें से कोई नहीं
Answer: C. जैनुल अबादीन
Explanation: 'जैनुल अबादीन' (1420-1470 ई.) अलीशाह का भाई और कश्मीर का सुल्तान था। सभी धर्मों के प्रति सहिष्णुता का भाव रखने व अपने अच्छे कार्यों के कारण ही उसे कश्मीर का अकबर कहा जाता है। अपने शासन के दौरान जैनुल अबादीन ने हिन्दुओं को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान की थी। उसने हिन्दुओं के टूटे हुए मंदिरों का पुनर्निर्माण करवाया, गायों की सुरक्षा के लिए अनेक उपाय किए और राज्य में एक बेहतर शासन व्यवस्था लागू की। सुल्तान ने कश्मीर की आर्थिक उन्नति पर भी ध्यान दिया। जैनुल अबादीन ने दो आदमियों को काग़ज़ बनाने तथा जिल्दसाजी की कला सीखने के लिए समरकंद भी भेजा। उसने कश्मीर में कई कलाओं को प्रोत्साहन दिया, जैसे- पत्थर तराशना और उस पर पॉलिश करना, बोतलें बनाना, स्वर्ण-पत्र बनाना इत्यादि।
Q4. निम्नलिखित में से कौन 'भक्ति आंदोलन' का प्रस्तावक नहीं था?
A. नागार्जुन
B. तुकाराम
C. त्यागराज
D. वल्लभाचार्य
Answer: A. नागार्जुन
Explanation: NA
Q5. महात्मा बुद्ध की मृत्यु के बाद उनके शरीर के अवशेषों पर कितने स्तूपों का निर्माण किया गया?
A. 5
B. 6
C. 8
D. 9
Answer: C. 8
Explanation: NA
Q6. इतिहास की युगचक्रवादी व्याख्या प्रस्तुत करने वाला आधुनिक विचारक कौन था?
A. कार्ल मार्क्स
B. ई. एच. कार
C. स्पेंगलर
D. एक्टन
Answer: C. स्पेंगलर
Explanation: NA
Q7. भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान महात्मा गाँधी द्वारा स्थापित 'साबरमती आश्रम' किस नगर के बाहर स्थित है?
A. गाँधीनगर
B. अहमदाबाद
C. राजकोट
D. गुजरात
Answer: B. अहमदाबाद
Explanation: ऐतिहासिक तौर पर, अहमदाबाद भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान प्रमुख शिविर आधार रहा है। महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम की स्थापना अहमदाबाद में की और स्‍वतंत्रता संघर्ष से जुड़े अनेक आन्‍दोलन की शुरुआत भी यहीं से हुई थी। ऊन की बुनाई के लिए भी अहमदाबाद काफ़ी प्रसिद्ध है। इसके साथ ही अहमदाबाद शहर व्यापार और वाणिज्य केन्द्र के रूप में बहुत अधिक विकसित हो रहा है।
Q8. किस विदेशी यात्री ने कृष्ण को 'हेराक्लीज' कहा?
A. फ़ाह्यान
B. ह्वेनसांग
C. मेगस्थनीज़
D. हेलिओक्लीज़
Answer: C. मेगस्थनीज़
Explanation: 'मैगस्थनीज़' के अनुसार मौर्य काल में बहुविवाह की प्रथा का प्रचलन था। शिक्षा व्यवस्था ब्राह्मण करते थे। दास प्रथा का प्रचलन नहीं था। मैगस्थनीज़ ने भारतीय लोगों की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि- "चोरी प्रायः नहीं होती थी"। उसने भारत के वासियों की धार्मिक भावना पर प्रकाश डालते हुए बताया है कि- "यहाँ के लोग 'डायोनियस' (शिव) एवं 'हेराक्लीज' (कृष्ण) की उपासना करते थे"। उसने अपनी यात्रा के विवरण में पाटलिपुत्र का विस्तृत वर्णन प्रस्तुत किया है। उसने पाटलिपुत्र को 'पालिब्रोथा' नाम से सम्बोधित किया है। अपने वर्णन में उसने पाटलिपुत्र को सोन नदी एवं गंगा नदी के संगम पर स्थित तत्कालीन भारत का सबसे बड़ा नगर बताया है।
Q9. वैदिक युगीन 'सभा' क्या थी?
A. गाँवों के व्यावसायिक लोगों की संस्था
B. राजदरबार
C. मंत्रिपरिषद
D. राज्य के समस्त लोगों की एक राष्ट्रीय सभा
Answer: C. मंत्रिपरिषद
Explanation: NA
Q10. निम्नलिखित में से किस पार्टी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का समर्थन नहीं किया था?
A. हिन्दू महासभा
B. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इण्डिया
C. यूनियनिस्ट पार्टी ऑफ़ पंजाब
D. उपरोक्त सभी
Answer: D. उपरोक्त सभी
Explanation: NA

1 comment: